अमेरिका के लिए भारत अहम: पेंटागन का दावा- हिंद-प्रशांत चुनौती से निपटने में भारत अहम साझीदार, रिश्तों को और मजबूत करेंगे
- Hindi News
- International
- The Pentagon | First Quad Ministerial Meeting, Joe Biden Administration, India USA Relation, PM Modi, US President Joe Biden
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
न्यूयॉर्क3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत को एक अहम साझीदार मानते हैं। उन्होंने पिछले महीने ही भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की थी।
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत को एक अहम साझीदार माना है और इसके साथ संबंधों को प्राथमिकता दी है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने इस बारे में जानकारी दी। कर्बी ने बुधवार को वॉशिंगटन में एक न्यूज ब्रीफिंग के दौरान कहा कि रक्षा मंत्री इस संबंध को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसे और मजबूत होता देखना चाहते हैं।
अमेरिका करेगा पहल
कर्बी ने भारत के साथ संबंधों पर एक रिपोर्टर द्वारा ऑस्टिन की राय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह ऐसा करने की पहल पर काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्टिन भारत को एक अहम साझीदार मानते हैं, खासकर जब आप हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सभी चुनौतियों पर विचार करते हैं।
पिछले महीने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात भी की थी
पेंटागन ने कहा कि ऑस्टिन ने पिछले महीने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की थी और भारत-अमेरिका के बीच बड़ी रक्षा साझेदारी के लिए विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले सप्ताह पेंटागन के दौरे के दौरान नई रणनीति टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, ताकि हम चीन से संबंधित मामलों पर मजबूती से आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि हमें शांति बनाए रखने के लिए चीन की ओर से बढ़ रही चुनौतियों से निपटने और हिंद-प्रशांत व विश्व स्तर पर हमारे हितों की रक्षा करने की जरूरत है।