असम के लिए BJP की लिस्ट जारी: CM सोनोवाल माजुली और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा झालुकबाड़ी सीट से लड़ेंगे, ये दोनों नेताओं की परंपरागत सीटें
- Hindi News
- National
- BJP West Bengal Assam Candidate List Announcement | Assam Assembly (Vidhan Sabha) Election 2021 Latest News And Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (बाएं) और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा (दाएं)।
असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा झालुकबाड़ी से विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार शाम को ये जानकारी दी।
असम में सीटों का बंटवारा हुआ
इधर असम में भी भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा पहली ही हो चुका है। असम भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने शुक्रवार दोपहर को कहा था, ‘कल हमने भाजपा, असम गण परिषद (AGP) और UUPL के बीच 86 सीटों के बंटवारे पर चर्चा की थी। अभी AGP की सीटों पर कोई बात नहीं हुई है, अपने कैंडिडेट उन्हें ही तय करने हैं। सीटों की फाइनल संख्या AGP प्रमुख और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करेंगे।’