कोरोना दुनिया में: स्विट्जरलैंड की फाइजर वैक्सीन को मंजूरी, क्रिसमस के बाद वैक्सीनेशन; फ्रांस में 60 हजार से ज्यादा मौतें
- Hindi News
- International
- Switzerland Approves Pfizer’s Vaccine, To Be Vaccinated After Christmas; More Than 60 Thousand Deaths In France
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वॉशिंगटन/पेरिस/बर्लिनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

स्विट्जरलैंड के लेस पोर्ते दु सोलेली स्कीइंग रिजॉर्ट पर लोग पहुंच रहे हैं, हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है।
वैक्सीन की तमाम चर्चाओं के बीच दुनिया में अभी भी कोरोना का खतरा बरकरार है। इस बीच, स्विट्जरलैंड सरकार ने शनिवार को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। देश में क्रिसमस के बाद वैक्सीनेशन शुरू होगा। वहीं, यूरोप में अभी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। फ्रांस में महामारी से अब तक 60 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
दुनिया में कोरोना के 7 करोड़ 66 लाख 20 हजार 137 केस हो चुके हैं। 16 लाख 91 हजार 772 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि 5 करोड़ 37 लाख 47 हजार 151 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 18,077,768 | 323,401 | 10,545,445 |
भारत | 10,031,659 | 145,513 | 9,579,681 |
ब्राजील | 7,213,155 | 186,356 | 6,222,764 |
रूस | 2,819,429 | 50,347 | 2,254,742 |
फ्रांस | 2,460,555 | 60,418 | 183,571 |
तुर्की | 2,004,285 | 17,851 | 1,779,068 |
यूके | 2,004,219 | 67,075 | N/A |
इटली | 1,938,083 | 68,447 | 1,249,470 |
स्पेन | 1,817,448 | 48,926 | N/A |
अर्जेंटीना | 1,537,169 | 41,763 | 1,362,617 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)