कोरोना नियमों का उल्लंघन: खुद पर लगे दो महीने के बैन के बाद गौहर खान ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा- सच ही जीतेगा
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गौहर खान के खिलाफ BMC ने कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी गौहर के खिलाफ दो महीने के लिए नॉन कोऑपरेशन नोटिस जारी किया है। अपने खिलाफ हुई इस कार्यवाही के बाद गौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सब्र और सच के बारे में लिखा है।

गौहर को है सच सामने आने का इंतजार
गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सब्र और शुक्र। सच हमेशा ही जीतेगा। हालांकि इससे पहले गौहर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें लिखा था- गौहर खान के लिए शुभकामनाएं देने और चिंता व्यक्त करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी के लिए लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि कई बार कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद भी गौहर की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है। वे कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं और BMC के सभी मानदंडों का पालन करती हैं। यह सभी अटकलों को समाप्त करने की अपील है। गौहर खान हर उस चीज में सहयोग कर रही हैं, जिसकी BMC को आवश्यकता है।
10 दिन पहले पिता का हुआ इंतकाल
पिछले दिनों गौहर के पिता का निधन हुआ था, गौहर ने मुंबई में 11 मार्च को मुंबई में कोविड टेस्ट करवाया था। टेस्ट के बाद वे सीधे दिल्ली चली गईं थी और वहां एक और टेस्ट 12 मार्च को भी करवाया था। मुंबई वाली रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव मिली थी, लेकिन दिल्ली वाली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। BMC का आरोप था कि संक्रमण की पुष्टि के बाद BMC के लोगों ने फोन और मैसेज से उन्हें जानकारी देने का भी प्रयास किया, लेकिन एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं आया था। मैसेज में एक्ट्रेस को 14 दिनों तक क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा गया था।