तीरथ का मोदी गान: उत्तराखंड के नए CM बोले- समाज के लिए काम करते हैं, इसलिए एक दिन नरेंद्र मोदी भी राम की तरह माने जाएंगे
- Hindi News
- National
- Uttrakhand CM Tirath Singh Rawat Compare PM Narendra Modi To Lord Ram; Haridwar Kumbh Mela 2021 Latest News
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरिद्वार4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री राम की तुलना भगवान राम से की है। हरिद्वार में रविवार को नेत्र कुंभ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम नरेंद्र मोदी को भी राम की तरह मानने लगेंगे।
उन्होंने कहा कि द्वापर और त्रेता में राम-कृष्ण हुए हैं। राम ने भी समाज के लिए काम किया था, इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लग गए। वही काम प्रधानमंत्री इस देश के अंदर कर रहे हैं। आने वाले समय में हम नरेंद्र मोदी को भी उसी रूप (भगवान राम) में मानने लगेंगे।
#WATCH | Lord Ram worked for the same society & people started to believe that He was a God. In the coming time, Narendra Modi will also be seen at par with Him (Lord Ram): Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat pic.twitter.com/xjw04hSsai
— ANI (@ANI) March 15, 2021
पिछले हफ्ते ही हुई है तीरथ की ताजपोशी
10 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने हैं। पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कहीं भी तीरथ सिंह रावत का नाम CM पद के लिए नहीं था। अचानक BJP की लीडरशिप ने उनके नाम का ऐलान कर दिया था।
तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे हैं। इससे पहले चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 तक विधायक भी रहे हैं। दो बार उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष रह चुके तीरथ सिंह रावत का कार्यकाल हमेशा ही निर्विवाद रहा। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह रही कि हमेशा विवादों से दूर रहे और भाजपा के सभी गुटों को साथ लेकर चले।
BJP नेता पहले भी कर चुके हैं भगवान से तुलना
- 12 मार्च 2021 को हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने PM मोदी को भगवान शिव का अवतार बताया था।
- करीब 2 साल पहले महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता अवधूत वाघ ने नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का 11वां अवतार बताया था।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 अगस्त 2019 को नरेंद्र मोदी को भगवान का वरदान बताया था।