प्यार का उम्र से क्या वास्ता: पाकिस्तान में 80 साल के व्यक्ति का 75 साल की महबूबा से निकाह, बचपन से थी मुहब्बत
- Hindi News
- International
- Pakistan 80 year Old Man Marries 75 year Old Childhood Lover | Pyar To Pyar Ka Umar Se Kya Wasta
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लाहौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
80 साल के अतहर खान ने 75 साल की नाजरीन से पिछले दिनों शादी की। दोनों के पहले हमसफर का पहले इंतकाल यानी निधन हो चुका है।
पाकिस्तान से एक दिल को छू लेने वाली खबर आ रही है। यहां 80 साल के बुजुर्ग ने 75 साल की महिला से निकाह किया। खास बात यह है कि दोनों के बीच बचपन में प्यार हुआ था। मुहब्बत तब परवान भी चढ़ी, लेकिन निकाह नहीं हो पाया। दोनों ने अब आखिरी सांस तक साथ जीने-मरने की कसम खाई है।
अतहर और नाजरीन की लव स्टोरी
nayadaur टीवी ने इस मामले की जानकारी दी है। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर से जुड़ा है। शहर से कुछ दूरी पर एक गांव है। इस गांव में 80 साल के अतहर खान रहते हैं। कुछ दूरी पर 75 साल की नाजरीन भी रहती हैं। जवानी के दौर में दोनों एक-दूसरे से बेइंतहां मुहब्बत करते थे। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट किसी फिल्म की तरह आया। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे। इसलिए तब यह कहानी आगे नहीं बढ़ सकी।
अब भी कोई गिला नहीं
वक्त अपनी रफ्तार से गुजरता गया। अतहर की शादी और फिर चार बच्चे हुए। 6 साल पहले उनकी शरीक-ए-हयात यानी पत्नी चल बसीं। वे अकेले हो गए। यही सब कुछ नाजरीन की तकदीर में भी लिखा था। नाजरीन के शौहर का 9 साल पहले इंतकाल हो गया। नाजरीन के 6 बच्चे हैं और सभी का निकाह हो चुका है।
बुढ़ापे में बच्चे ही सहारा थे, लेकिन अतहर और नाजरीन का आरोप है कि इस उम्र में उनके बच्चों ने साथ छोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने निकाह का फैसला किया। निकाह में कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त भी शामिल हुए।
इस कपल पर भारी जॉन और फिली की प्रेम कहानी
बात 4 जुलाई 2019 की है। तब अमेरिका के ओहियो में रहने वाले जॉन कुक ने (100) ने 102 साल की फिली से शादी की थी। दोनों ही एक ओल्ड ऐज होम में रहते थे। मुहब्बत हुई और फिर आखिरी दम तक साथ रहने का वादा करते हुए शादी कर ली। दोनों ने एक साल तक डेटिंग भी की थी। दोनों की पहले दो-दो शादियां हुईं, लेकिन टूट गईं थीं।

यह फोटो 4 जुलाई 2019 का है। इसमें ओहियो के जॉन कुक (100) पत्नी फिली (102) के साथ मुस्कराते देखे जा सकते हैं।