बैंकिंग: अब HDFC की ‘सीनियर सिटीजन केयर एफडी’ स्कीम में 30 जून तक कर सकेंगे निवेश, मिलेगा ज्यादा ब्याज
- Hindi News
- Business
- Fixed Deposit ; FD ; HDFC ; SBI ; Now, You Will Be Able To Invest In HDFC’s ‘Senior Citizen Care FD’ Scheme Till June 30, You Will Get More Interest
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब HDFC बैंक ने भी अपनी सीनियर सिटीजंस के लिए चलाई जा रही स्पेशल फिक्सड डिपॉजिट (FD) स्कीम को भी आगे बढ़ा दिया है। अब इसमें 30 जून तक निवेश किया जा सकेगा। इससे पहले इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी।
सीनियर सिटीजन केयर FD में मिलता है 0.75% ज्यादा ब्याज
HDFC ने इस स्कीम की शुरुआत सीनियर सिटीजन केयर एफडी नाम से स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन द्वारा पांच साल से अधिक और 10 साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज से 0.75% अधिक ब्याज देगा। 5 साल तक के जमा पर वरिष्ठ नागरिकों और अन्य की तुलना में 0.50% ब्याज मिलेगा। फिलहाल HDFC बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.50% ब्याज दे रहा है इस स्कीम के तहत निवेश करने पर अधिकतम 6.25% सालाना ब्याज मिलेगा।
अवधि | आम लोगों के लिए ब्याज दर (% में) | स्कीम में सीनियर सिटीजन लिए ब्याज दर (% में) |
1 साल | 4.90 | 5.40 |
1 साल 1 दिन से 2 साल | 4.90 | 5.40 |
2 साल 1 दिन से 3 साल | 5.15 | 5.55 |
3 साल 1 दिन से 5 साल | 5.30 | 5.80 |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 5.50 | 6.25 |
SBI ने भी ‘वीकेयर’ डिपॉजिट’ स्कीम को 30 जून तक बढ़ाया
SBI ने सीनियर सिटीजंस के लिए शुरू की ‘वीकेयर’ डिपॉजिट’ स्कीम को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में सीनियर सिटिजंस को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर आम FD से मिलने वाले ब्याज से 0.80 % ज्यादा ब्याज मिलेगा। वहीं 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलेगा। तय अवधि में इस स्कीम में रजिस्टर कराने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा। फिलहाल SBI फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।
FD पर SBI कितना ब्याज दे रहा है
अवधि | आम लोगों के लिए ब्याज दर (% में) | स्कीम में सीनियर सिटीजन लिए ब्याज दर (% में) |
7 दिन से 45 दिन | 2.90 | 3.40 |
46 दिन से 179 दिन | 3.90 | 4.40 |
180 दिन से 210 दिन | 4.40 | 4.90 |
211 दिन से 1 साल | 4.40 | 4.90 |
1 साल से अधिक और 2 साल से कम | 4.90 | 5.40 |
2 साल से अधिक और 3 साल से कम | 5.10 | 5.60 |
3 साल से अधिक और 5 साल से कम | 5.30 | 5.80 |
5 साल से अधिक और 10 साल से कम | 5.40 | 6.20 |