महंगाई पर सरकारी आंकड़ा: देश में महंगाई घटकर 4.06% हुई, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन भी एक फीसद बढ़ा
- Hindi News
- Business
- India CPI Inflation Rate January 2021; Retail Inflation Rate At 4.06 Percent Compared To 4.59 % In December
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सस्ती सब्जियों के चलते जनवरी में महंगाई से राहत मिली है। – फाइल फोटो
भारत की महंगाई मापने वाला कंज्युमर प्राइस इंडेक्स (CPI) जनवरी में घटकर 4.06% हो गया है। यह दिसंबर में 4.59% रहा था। साथ ही इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) दिसंबर में 1% बढ़ा है। यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटेस्टिक एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन (MoSPI) द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया है।
सस्ती सब्जियों के चलते जनवरी में महंगाई से राहत
इस साल जनवरी में महंगाई दर घटी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 7.6% रही थी। इसकी मुख्य वजह सब्जी की कीमत में गिरावट है। नेशनल स्टैटेस्टिकल्स ऑफिस (NSO) के मुताबिक जनवरी में फूड बास्केट में प्राइस बढ़ने की दर 1.89% रही, जो दिसंबर में 3.41% रही थी।
इंडस्ट्रियल ग्रोथ को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का सपोर्ट
सरकारी डेटा के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन इंडेक्स में बेसिक मेटल, फार्मास्युटिकल, पेट्रोकेमिकल उत्पादों के साथ-साथ दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ दर्ज की गई। इंडेक्स नवंबर में 1.9% फिसल गया था। हालांकि अक्टूबर और सितंबर महीने में भी यह पॉजिटिव रहा था। इससे पहले लगातार छह महीने इंडेक्स में निगेटिव ग्रोथ दर्ज किया गया था। इसकी मुख्य वजह कोरोना महामारी रही।
खबर अपडेट हो रहा है…