मातम में बदला खुशी का माहौल: ओडिशा की गुप्तेश्वरी साहू को विदाई के वक्त ज्यादा रोने से आया हार्ट अटैक, बेहोश होकर जमीन पर गिरी और चली गई जान
- Hindi News
- Women
- Lifestyle
- Heart Attack Came Due To Crying Over Farewell To Gupteshwari Sahu Of Odisha, Fell Unconscious And Died On The Ground
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शादी की तमाम रस्मों के बीच जब विदाई की बात होती है तो हर दुल्हन का रोना स्वाभाविक है। लेकिन ओडिशा की एक दुल्हन के लिए ज्यादा रोना जान जाने की वजह बन गया। इस दुल्हन का नाम गुप्तेश्वरी साहू है जिसे घर में प्यार से रोजी कहा जाता है। वह जुलांडा गांव के बिनिका ब्लॉक में रहती हैं। उसकी मां का नाम मेनका और पिता का नाम मुरली साहू है।

रोजी की शादी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ हुई। सुबह के वक्त जब रोजी की विदाई हुई तो वह इतना ज्यादा रोई की रोते हुए बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों ने उसे होश में लाने के लिए उसके चेहरे पर पानी डाला। लेकिन उसे होश नहीं आया।
तभी उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा रोने से रोजी को कार्डियक अरेस्ट आया। शादी के जोड़े में ही रोजी इस दुनिया से चल बसी। इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों ने बताया कि रोजी के पिता कुछ महीनों पहले इस दुनिया में नहीं रहे। वह तभी से उदास रहने लगी थी।