शेयर मार्केट LIVE: बाजार ने बनाया एक और रिकॉर्ड; सेंसेक्स 46 हजार के करीब और निफ्टी 13494 के पार, IT शेयरों में जमकर खरीदारी
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 9 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबईएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 183 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंचा
- सेंसेक्स 282 अंक ऊपर 45,891 पर और निफ्टी 65 अंक ऊपर 13,458 पर खुला
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में चौतरफा खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 336.31अंक ऊपर 45,944.82 पर और निफ्टी 99.15 अंक ऊपर 13,492.10 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,965.03 और निफ्टी ने 13,494.85 के स्तर को टच किया। यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। बाजार में तेजी की बड़ी वजह वैश्विक बाजारों में शानदार तेजी है। क्योंकि, आज अन्य एशियाई बाजारों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जार ही है। कल अमेरिकी बाजार में नैस्डैक इंडेक्स ने भी न्यू हाई बनाया।
बाजार की बढ़त को IT और मेटल शेयर लीड कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी बैंक इंडेक्स 178.50 अंकों की बढ़त के साथ 30,440.40 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 182.86 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी इंडेक्स में ITC और UPL के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़त है। HCL टेक और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त है। NTPC का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारती एयरटेल और विप्रो, HDFC लाइफ, JSW स्टील और मारुति के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 282.53 अंक ऊपर 45,891.04 पर और निफ्टी 65.15 अंक ऊपर 13,458.10 पर खुला।
एशियाई बाजारों में खरीदारी
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 303 अंक ऊपर 26,771 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 326 अंकों की बढ़त के साथ 26,631 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.11% ऊपर 3,414 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को बाजार रिकॉर्ड तेजी
दिग्गज शेयरों में तेजी के चलते मंगलवार को सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 13,392.95 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह अबतक हाइएस्ट लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,742.23 और निफ्टी ने 13,435.45 के स्तर को टच किया, जो दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई है। कल निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% और TCS का शेयर 2% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा रिलायंस और विप्रो के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त रही।
यूरोप के बाजारों में सुस्ती
कल यूरोपियन मार्केट में फ्लैट कारोबार दर्ज किया गया। फ्रांस का CAC इंडेक्स 12 अंक नीचे 5,560 पर बंद हुआ था। वहीं, जर्मनी का DAX इंडेक्स 7 अंक ऊपर 13,278 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 6,558 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में खरीदारी
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की तेजी देखने को मिली थी। डाउ जोंस इंडेक्स 0.35% की बढ़त के साथ 104.09 अंक ऊपर 30,173.90 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 0.28% ऊपर 3,702.25 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 62.83 अंक ऊपर 12,582.80 पर बंद हुआ था।

10:25 AM BSE सेंसेक्स 336.31अंक ऊपर 45,944.82 पर और निफ्टी 99.15 अंक ऊपर 13,492.10 पर कारोबार कर रहा है।
09:55 AM BSE पावर इंडेक्स में शामिल 14 में से 11 पावर कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें भेल का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। सीमंस और टाटा पावर के शेयरों में 2-2% की तेजी है। वहीं, अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों अदाणी ट्रांस मिशन, अदाणी ग्रीन और अदाणी पावर के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:51 AM BSE सेंसेक्स 275.58 अंक ऊपर 45,884.09 पर और निफ्टी 82.75 अंक ऊपर 13,475.70 पर कारोबार कर रहा है।
09:47 AM BSE में यस बैंक का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है। ब्रिकवर्क रेटिंग एजेंसी द्वारा शेयर पर अपग्रेड की रेटिंग के बाद शेयर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर है। बीते एक महीने में अबतक शेयर 50% ऊपर चढ़ा है।

09:32 AM BSE में हटसन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड के शेयर में 12% से ज्यादा की तेजी है।

09:31 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में वेदांता का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:26 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें ONGC, ITC, TCS, इंफोसिस और HCL टेक के शेयरों में 1-1% की तेजी है। वहीं, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स – BSE
09:15 AM BSE सेंसेक्स 282.53 अंक ऊपर 45,891.04 पर और निफ्टी 65.15 अंक ऊपर 13,458.10 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
